25 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

RGHS को प्रभावी रूप से जारी रखने सहित 25 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भरतपुर, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कर्मचारियों ने RGHS योजना को प्रभावी तरीके से यथावत जारी रखने, समर्पित अवकाश (Dedicated Leave) पर लगी रोक हटाने तथा लंबित 25 सूत्रीय मांगों के समाधान की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर घनश्याम शर्मा को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस समय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही समर्पित अवकाश के भुगतान पर लगी रोक से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
सभा में जिलााध्यक्ष योगेश कुमार, जिला संरक्षक अवधेश शर्मा त्रिगुणायत, जिला महामंत्री जलसिंह कुंतल एवं पीडब्ल्यूडी विभागीय अध्यक्ष हेम सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि महासंघ द्वारा पूर्व में भी मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन देकर RGHS योजना को बीमा कंपनी के हवाले नहीं करने, अनुमोदित अस्पतालों में ओपीडी एवं आईपीडी सुविधाएं पूर्ववत बनाए रखने तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त समर्पित अवकाश का भुगतान, पदोन्नति में अनुभव एवं सेवा अवधि में दो वर्ष की छूट, संविदा एवं ठेका कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित 25 सूत्रीय मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक कार्रवाई नहीं किए जाने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार शीघ्र वार्ता कर मांगों का समाधान नहीं करती है तो महासंघ चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान