10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

टीकमगढ़ जिले में मचा हड़कंप

टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश

एंकर —————-
टीकमगढ़ जिले के गोपालपुर-कारी हल्के में पदस्थ पटवारी अजय सूत्रकार को सागर लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी किसान से जमीन के रास्ते का पट्टा बनाने के बदले कुल 15 हजार रुपये मांग रहा था।
फरियादी पुन आदिवासी, निवासी फुटेरी, पिछले 20 साल से अपनी जमीन पर काबिज है। पटवारी अजय सूत्रकार ने रास्ते का पट्टा बनाने के एवज में उससे 15 हजार रुपये की मांग की थी और लगातार रिश्वत देने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर किसान ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त कार्यालय में दर्ज कराई।
शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाने की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार फरियादी किसान तय रकम लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत गोपालपुर के पंचायत भवन पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने शेष 10 हजार रुपये की रकम हाथ में ली, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर ही रासायनिक परीक्षण कराया गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
जांच में सामने आया कि आरोपी पटवारी पहले ही किसान से 5 हजार रुपये ले चुका था। शेष 10 हजार रुपये लेते समय उसे गिरफ्तार किया गया।
लोकायुक्त अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी पटवारी अजय सूत्रकार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Posts

बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

कमिश्नर डोमन सिंह ने खुटपदर एवं मारकेल में लिया डिजिटल क्रॉप सर्वे का जायजाएंकर – बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह ने आज तहसील जगदलपुर अंतर्गत ग्राम खुटपदर एवं मारकेल पहुंचकर डिजिटल…

झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

झांसी में एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महीने की गर्भवती 24 वर्षीय पलक की इलाज के दौरान मौत…

Leave a Reply

OTHER NEWS

ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं – सुश्री कौर

ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने राजस्व बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं – सुश्री कौर

19 अगस्त को स्थगित बैठक अब 16 सितंबर को, संचार संकर्म समिति की बैठक में विभागों से मांगी गई जानकारी

19 अगस्त को स्थगित बैठक अब 16 सितंबर को, संचार संकर्म समिति की बैठक में विभागों से मांगी गई जानकारी

बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

बस्तर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कमिश्नर ने लिया जायजा

झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

झांसी में सड़क हादसे में गर्भवती पलक की मौत, 11 लोग हुए थे घायल

मॉल की लिफ्ट में 10 मिनट फंसे युवक, वीडियो वायरल

मॉल की लिफ्ट में 10 मिनट फंसे युवक, वीडियो वायरल

बहराइच में चैन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली

बहराइच में चैन स्नैचिंग का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी को लगी गोली