वेलेंटाइन डे की शादी का दुखद अंत, 15 माह बाद युवती की संदिग्ध मौत

वेलेंटाइन डे पर हुई थी शादी, 15 माह बाद युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों ने दर्ज कराया दहेज हत्या का मुकदमा एंकर – यूपी के झाँसी में कांग्रेस छात्र संगठन के नेता की वैलेंटाइन डे पर हुई शादी के महज 15 माह बाद पत्नी प्रिया की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। प्रिया के पिता ने दहेज़ के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए कहा दोषियों पर कार्यवाही न हुई तो वह खुद क़ानून हाथ में लेकर सजा देंगें, वहीं भाई ने दोषियों पर बुलडोजर एक्शन की मांग की । पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर मुकदमा दर्जकर जाँच शुरू कर दी है। वीओ – झाँसी के शिवाजीनगर निवासी विनोद कुमार मिश्रा की बेटी प्रिया मिश्रा की शादी 15 माह पहले वेलेंटाइन डे यानि 14 फ़रवरी 2025 को झाँसी जिले के समथर क़स्बा निवासी भरत व्यास से हुई थी। बताया गया पति भरत कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI का प्रदेश उपाध्यक्ष है और राहुल गाँधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं के साथ उसकी फोटो भी फेसबुक पर हैं। एक जून को प्रिया के परिजनों को खबर मिली की प्रिया ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर परिजन पहुँचे तो हालात देखकर उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रिया को दहेज़ कम मिलने के ताने दिए जाने लगे थे और दहेज़ की मांग की जा रही थी। आरोप है कि पति और सास ससुर द्वारा दहेज की खातिर उसका उत्पीड़न भी किया जाता था, यह बात प्रिया ने परिजनों को बताई भी थी। लेकिन परिजन उसे समझाकर शांत करा देते थे। प्रिया ने 31 मई की रात लगभग 12 बजे अपने पिता को कॉल भी किया था, लेकिन नींद में होने के कारण वह फोन अटेंड नहीं कर सके, सुबह ज़ब कॉल किया तो उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस ने पति भरत व्यास, सास रोहिणी, ताऊ राजेश, उदय देवर व भरत की मौसी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जाँच शुरू कर दी है।

Related Posts

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम