स्वरोजगार के नाम पर ठगी का आरोप, महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई गुहार

स्वरोजगार के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, महिलाओं ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र की कई महिलाओं एवं ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एक संस्था के संचालक पर स्वरोजगार और घरेलू उद्योग के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि आलू चिप्स निर्माण व्यवसाय का झांसा देकर मशीनें बेची गईं, तैयार माल लिया गया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। साथ ही राशि मांगने पर गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता हिरालाल मालवीय निवासी चौबारधीरा, सीमा खेलवाल निवासी ग्राम पाडल्या, रचना सेंधव निवासी ग्राम सेकली एवं बसकन्या मालवीय निवासी ग्राम पाडल्या ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि करवट वेलफेयर सोसायटी के संचालक दीपराज यादव द्वारा गांवों में स्वरोजगार योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। महिलाओं को बताया गया कि 50 हजार रुपए में आलू चिप्स बनाने की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी, कच्चा माल भी संस्था देगी तथा तैयार माल को 800 रुपए प्रति बोरी की दर से खरीदा जाएगा। आवेदन के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने संस्था की बातों पर विश्वास कर मशीनें खरीदीं और बड़ी मात्रा में चिप्स तैयार किए। आरोप है कि करीब 150 बोरी माल संस्था के प्रतिनिधि ले गए और पांच दिन में भुगतान का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक राशि नहीं दी गई। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनके द्वारा तैयार किए गए माल की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक है।

Related Posts

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

कच्छा-बनियान में पहुंचे तीन चोर, भैंस ने मारी सींग तो जागा परिवार; एक दबोचा बदायूं जिले के इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात करीब 2 बजे भैंस…

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी