जबलपुर में स्पा सेंटर पर छापा, देह व्यापार का खुलासा, 2 गिरफ्तार

जबलपुर/ मध्यप्रदेश

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, स्पा सेंटर में चल रहा था अवैध धंधा

वही बड़ी खबर जबलपुर के गोसलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल विरासत स्पा सेंटर पर दबिश देकर संचालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विश्वसनीय मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल संचालक सुखदेव पटेल, निवासी ग्राम घुघरी, अपने होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को उपलब्ध कराता है और इस अवैध गतिविधि के बदले प्रति ग्राहक 700 रुपये वसूलता है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पंटर भेजकर योजना के तहत कार्रवाई की।

जैसे ही पंटर का इशारा मिला, थाना प्रभारी गजवती पुसाम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। काउंटर पर मौजूद संचालक सुखदेव पटेल को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान काउंटर से पंटर को दिए गए हस्ताक्षरित 500 रुपये का नोट और 100-100 रुपये के दो नोट बरामद किए गए। साथ ही कंडोम के पैकेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी मिली।

इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली गई। कमरे नंबर 2 में एक पुरुष और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पूछताछ में पुरुष ने अपना नाम रामजी पटेल निवासी पनागर बताया महिला ने बताया कि उसे जबलपुर से बुलाया जाता है और प्रति ग्राहक 500 रुपये दिए जाते हैं।

रामजी पटेल ने भी स्वीकार किया कि वह लड़की के लिए होटल आया था और संचालक ने उससे 700 रुपये लेकर महिला उपलब्ध कराई।

पुलिस ने कमरे नंबर 3 की तलाशी में एक अन्य महिला को भी बरामद किया, जिसने भी यही जानकारी दी कि उसे ग्राहकों के लिए बुलाया जाता है और प्रति ग्राहक 500 रुपये मिलते हैं।

पुलिस ने आरोपी संचालक सुखदेव पटेल और ग्राहक रामजी पटेल के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 8 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और पुलिस अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।

Related Posts

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी का उत्सव वीओ– मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों ‘गोविंदा’…

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे लोग कहते हैं ‘लघु वृंदावन’ कटनी जिले के बांधा-इमलाज गांव में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर अपनी भव्यता, अद्भुत नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के कारण…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन