जबलपुर में शादी टूटी, ब्लैकमेलिंग का आरोप तूल पर

जबलपुर में विवाह विवाद और कथित ब्लैकमेलिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जहां अजीत यादव के परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार अजीत की शादी 16 अप्रैल को तय थी और कार्ड भी छप चुके थे, लेकिन बाद में युवती के किसी अन्य युवक से संबंध होने की जानकारी सामने आने पर विवाह टूट गया। आरोप है कि युवती और उसका कथित बॉयफ्रेंड मिलकर अजीत को ब्लैकमेल कर रहे हैं, जिसके समर्थन में ऑडियो क्लिपिंग भी होने की बात कही जा रही है। मामले को लेकर माढ़ोताल महिला थाना और रांझी थाना में सुनवाई न होने से नाराज परिजनों ने एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं पूरे घटनाक्रम के बाद अजीत यादव की तबीयत बिगड़ने पर उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी का उत्सव वीओ– मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों ‘गोविंदा’…

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे लोग कहते हैं ‘लघु वृंदावन’ कटनी जिले के बांधा-इमलाज गांव में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर अपनी भव्यता, अद्भुत नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के कारण…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन