चलती एम्बुलेंस में लगी आग, मरीज सुरक्षित, वाहन जलकर राख

सावलखेड़ा के पास चलती एम्बुलेंस बनी आग का गोला, पूरी गाड़ी जलकर राख

थाना प्रभारी प्रवीण चौहान बोले समय रहते मरीज को निकाला, अभी पुलिस जांच जारी

नर्मदापुरम। सिवनी मालवा से नर्मदापुरम मरीज को लेकर आ रही शासकीय एम्बुलेंस में सावलखेड़ा के पास अचानक आग लग गई। चलते वाहन से धुआं उठते ही चालक ने तुरंत एम्बुलेंस रोकी और स्टाफ की मदद से मरीज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डोलरिया थाना प्रभारी प्रवीण चौहान ने बताया कि मरीज को बाहर निकालते ही कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और एम्बुलेंस धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते पूरी एम्बुलेंस जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फायर 112 टीम मौके पर पहुंची और फायर 112 के ड्राइवर ने अग्नि शमन यंत्र से एंबुलेंस की आग पर काबू करने का प्रयास किया जिसके बाद भी एंबुलेंस जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि पुलिस एंबुलेंस में आग लगने कहा जांच कर रही है समाचार लिखे जाने तक एम्बुलेंस चालक से अभी तक बात नहीं हो सकी है। आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि भी अभी नहीं हुई है और पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Related Posts

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी का उत्सव वीओ– मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों ‘गोविंदा’…

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे लोग कहते हैं ‘लघु वृंदावन’ कटनी जिले के बांधा-इमलाज गांव में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर अपनी भव्यता, अद्भुत नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के कारण…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन