सुशासन तिहार की तैयारी तेज, लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश

रिपोर्टर -गांधी राम नाग। लोकेशन-जगदलपुर

स्लग – आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण सहित सुशासन तिहार की करें तैयारी-कलेक्टर आकाश छिकारा।

एंकर -जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि सुशासन तिहार का आयोजन मई माह से किया जाएगा इसकी आवश्यक तैयारियों के साथ ही आम जनता के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की कार्यों और योजनाओं प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए ।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि 1 मई से प्रारंभ होने वाले सुशासन तिहार से पूर्व शासन के विभिन्न पोर्टलों-सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जाए। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान की राशि वितरण तथा मूलभूत संरचना से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में नियद नेल्लानार योजना 2.0 और बस्तर मुन्ने के शिविरों में लक्षित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। 24 अप्रैल को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करने तथा जिले में प्रस्तावित सुशासन तिहार के शिविरों की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत स्क्रीनिंग की दर बढ़ाने, लक्ष्य आधारित स्वास्थ्य जांच करने तथा आवश्यकतानुसार मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जांच की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य अमले को प्रशिक्षण देने पर भी बल दिया गया। बैठक में धान उपार्जन केंद्रों से 30 अप्रैल तक धान का उठाव सुनिश्चित करने, चावल भंडारण की स्थिति, एपीसी बैठक की तैयारियों, नक्शा बंटांकन, असर्वेक्षित गांवों के प्रकरण, स्वामित्व योजना तथा पीएम आवास योजना (शहरी) के लंबित कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने की समीक्षा की गई।

इसके अलावा जनगणना के लिए स्व-गणना भरने, निष्क्रिय खातों की राशि शासन के खातों में जमा कराने, संपूर्णता अभियान 2.0, हाउसिंग बोर्ड के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा आयुष्मान कार्ड की स्थिति की भी समीक्षा की गई। 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के पेंशन प्रकरणों की तैयारी, एनक्यूएएस प्रमाणन हेतु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रेड कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए बढ़ावा देने पर चर्चा किए।

बैठक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों की प्रगति, एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति तथा स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत एनसीडी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। अंत में कलेक्टर ने जनदर्शन में नागरिकों से आवेदन लेकर अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।

Related Posts

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। विजयादशमी का पर्व केवल अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव नहीं, बल्कि शक्ति के सदुपयोग, कर्तव्य के निर्वहन और अन्याय के…

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने विजयादशमी पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब