डबरा-भितरवार में आबकारी का बड़ा छापा, 2.55 लाख की अवैध शराब जब्त

आबकारी विभाग कि एक साथ अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही।

एंकर… डबरा एवं भितरवार में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,जिले के हस्तिनापुर, मोहनपुर और डबरा क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी-विदेशी अवैध शराब और कच्ची शराब बनाने का सामान बरामद किया गया। इस कार्रवाई में जब्त मदिरा और नष्ट किए गए लहान की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 55 हजार रुपये बताई जा रही है, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं आबकारी एक्ट के तहत 07 अन्य लोगों पर ममला दर्ज भी किए गए है।

वि/ओ….01….दअरसल आबकारी विभाग की टीम ने सबसे पहले हस्तिनापुर क्षेत्र के ग्राम सोनकर में योगेंद्र गुर्जर के ठिकाने पर दबिश दी,यहां से टीम ने 85 पाव देशी मसाला और 74 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की। इसके बाद टीम मोहनपुर कंजर डेरा पहुंची और वहा से जमीन में गड्ढे बनाकर ड्रमों में कच्ची शराब बनाने के लिए रखा करीब 1400 किलोग्राम गुड़ लहान बरामद किया है और टीम ने मौके पर ही पूरे गुड लहान को नष्ट कर दिया, तो वहीं तीसरी कार्रवाई डबरा के सीटी थाना क्षेत्र में की गई। यहां पंकज बलवानी के ठिकाने से 54 बल्क लीटर देशी और 42.375 बल्क लीटर विदेशी शराब, कुल 96.375 लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। आरोपी पंकज बलवानी के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्त नजर रखी जा रही है साथ ही ग्रामीण इलाकों में कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों को चिन्हित कर लगातार दबिश दी जा रही है, फिलहाल आबकारी विभाग ने तीनों ठिकानों पर की गई कार्रवाई में सात मामले दर्ज किये है और इस तरह कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

बाइट…राजेश तिवारी/प्रभारी, जिला आबकारी कंट्रोल।

Related Posts

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व,नंद घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल की,माहौल हुआ भक्तिमय नरवर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गूदड़ मंदिर नरवर…

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल से कायम है देवास राजघराने की कृष्ण जन्माष्टमी की परंपरा… आज भी राजवाड़े में लगता है श्रीकृष्ण का पारंपरिक पहरा, महाराज विक्रमसिंह पवार संभालते हैं जिम्मेदारी… आज शाम…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

कलेक्टर सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण

भितरवार में रक्षाबंधन पर बहनों का उमड़ा स्नेह

भितरवार में रक्षाबंधन पर बहनों का उमड़ा स्नेह