अवैध वसूली पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

अवैध वसूली पर युवक पर जानलेवा हमला
जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र के प्रेम सागर में अवैध वसूली और शराब के पैसे न देने पर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, राकेश ननेट, काले ननेट और शेरु ननेट ने उससे पैसे और शराब की मांग की थी। इंकार करने पर आरोपियों ने रंजिश रख ली।
रात में टहलने निकले युवक को आरोपियों ने घेर लिया। मुख्य आरोपी ने पहले गले लगाकर भरोसा दिलाया, फिर साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान जांघ पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घायल युवक ने विक्टोरिया अस्पताल में उपचार कराया। थाना प्रभारी हनुमान ताल सुभाष बघेल ने बताया मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बाइट पप्पू बेन

बाइट सुभाष बघेल थाना प्रभारी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

संदीप मौर्य कटनी। जनसुनवाई में प्राप्त अवैध मदिरा विक्रय की शिकायतों पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कटनी वृत्त क्रमांक-03 एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दबिश…

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व,नंद घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल की,माहौल हुआ भक्तिमय नरवर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गूदड़ मंदिर नरवर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

कलेक्टर सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण