“जबलपुर में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर तोड़फोड़”

आपसी विवाद और चोरी के मोबाइल का धंधा: करने वाले बदमाश ने घर में घुसकर की गई तोड़फोड़

जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटी
जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना अंतर्गत नेम गार्डन जुग्गी-झोपड़ी इलाके में एक बार फिर आपसी विवाद के चलते मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद राशिद शेख ने आरोप लगाया है कि वसीम, अनस, सलमान और सिब्बू जैसे 5-6 लड़कों के एक गुट ने उनके घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।

पीड़ित के अनुसार, यह विवाद काफी समय से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इन युवकों के साथ उनका पुराना पैसों का लेनदेन है। साथ ही, राशिद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये युवक चोरी के मोबाइल खरीदने और बेचने का अवैध काम करते हैं, जिसका विरोध करने और उनसे दूरी बनाने के कारण वे आए दिन विवाद करते हैं।

“यह तीसरी बार है जब इन लोगों ने मेरे घर में घुसकर हमला किया है। मैंने पहले भी कई बार थाने में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।”

— मोहम्मद राशिद शेख, पीड़ित

फिलहाल, गोहलपुर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आश्वासन दिया है कि जल्द ही जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाइट शेख रशीद

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे लोग कहते हैं ‘लघु वृंदावन’ कटनी जिले के बांधा-इमलाज गांव में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर अपनी भव्यता, अद्भुत नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के कारण…

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

जन्माष्टमी पर निकली माखन टोली, जगह-जगह गूंजी जयकारे। रामायण चौक से शुरू हुआ दहीहंडी फोड़ कार्यक्रम, चौक-चौराहों पर कृष्ण झांकी का हुआ पूजन-अर्चन। करही बाजार। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव

जन्माष्टमी उत्सव में शामिल हुए डिप्टी CM अरुण साव