“अक्षय तृतीया पर जबलपुर में मां अन्नपूर्णा देवी का भव्य प्राकट्योत्सव, भक्ति में डूबा शहर”

मां अन्नपूर्णा के जयकारों से गूंज उठी संस्कारधानी

भक्ति में डूबा समूचा क्षेत्र, दिनभर चला आयोजन

जबलपुर। संस्कारधानी में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कबूतरखाना, निवाड़गंज स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में मां अन्नपूर्णा का प्राकट्योत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन हेतु उमड़े। यह आयोजन श्री अन्नपूर्णा महारानी सेवा समिति द्वारा किया गया।
प्रातः काल विधिवत पूजन-अर्चना और मां अन्नपूर्णा के दिव्य श्रृंगार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न पूजा ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर me आयोजित विशाल प्रसादी भंडारे में सैकड़ों लोगों ने सहभागिता निभाई। सामाजिक समरसता और सेवा भावना से ओत-प्रोत इस भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर भाईचारे का संदेश दिया।
Saumkal पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मां अन्नपूर्णा का बधावा उठाया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन, ढोल-नगाड़ों और जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
रात्रि 8 बजे महिलाओं द्वारा की गई भव्य महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। दीपों की रोशनी और भक्तों की आस्था ने मंदिर को दिव्यता से आलोकित कर दिया।
श्री अन्नपूर्णा महारानी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, आस्था और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

बाइट निंदा शर्मा

बाइट सुषमा गोस्वामी

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। विजयादशमी का पर्व केवल अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का उत्सव नहीं, बल्कि शक्ति के सदुपयोग, कर्तव्य के निर्वहन और अन्याय के…

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने विजयादशमी पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब