“भदोही की बेटियों ने रचा इतिहास, अब राज्य शतरंज चैम्पियनशिप में दिखाएंगी दम”

भदोही, 20 अप्रैल 2026:–जनपद भदोही की बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नया इतिहास रच दिया है। कम्पोजिट स्कूल धनापुर, विकास खंड ज्ञानपुर की छात्राओं की टीम, जिसने हाल ही में कजाकिस्तान के अल्माटी में आयोजित वर्ल्ड स्कूल टीम चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, अब 22 अप्रैल से सीतापुर में शुरू होने वाली उत्तर प्रदेश राज्य शतरंज चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है।
टीम में वंशिका मौर्य, सुनैना, आराधना कुमारी और काजल शामिल हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाली इन छात्राओं ने अपनी लगन, अनुशासन और अथक परिश्रम से यह साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन बच्चियों ने 8 राउंड मुकाबले खेले और 8 अलग-अलग देशों की टीमों से शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि उज़्बेकिस्तान और सिंगापुर जैसी मजबूत टीमों को ड्रॉ पर रोककर उन्होंने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया।
जब ये नन्हीं खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने गांव लौटीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया। छात्राओं की इस सफलता ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
इसी क्रम में आज जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने छात्राओं से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। उन्होंने बच्चियों को शतरंज घड़ी और चॉकलेट उपहार स्वरूप प्रदान किया तथा आगे भी निरंतर मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन बेटियों ने भदोही और बेसिक शिक्षा विभाग को नई पहचान दिलाई है। साथ ही अपने परिवार, शिक्षकों और जिले का मान-सम्मान बढ़ाया है इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवम पांडेय भी उपस्थित रहे भदोही से शीतल श्रीवास्तव की रिपोर्ट।

Related Posts

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

कच्छा-बनियान में पहुंचे तीन चोर, भैंस ने मारी सींग तो जागा परिवार; एक दबोचा बदायूं जिले के इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात करीब 2 बजे भैंस…

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

संदीप मौर्य✍️ कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों में शामिल बांधा-इमलाज गांव का श्री राधा-कृष्ण मंदिर, अपनी अद्भुत नक्काशी, प्राचीन कलाकृतियों और चमत्कारों से जुड़ी जनश्रुतियों के कारण क्षेत्रवासियों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

भैंस ने चोर को मारी सींग, एक पकड़ा

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

लघु वृंदावन की आस्था: बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक श्री राधा-कृष्ण मंदिर

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

जनसुनवाई की शिकायत पर आबकारी का बड़ा एक्शन, 17 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, 5 प्रकरण दर्ज

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी