लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

संदीप मौर्य✍️

कटनी। धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने की पहल के तहत विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष ‘दुर्गा समिति सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरजीत खरे के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के अंतर्गत कटनी नगर की विभिन्न दुर्गा समितियों तक पहुंचकर उनके सदस्यों का सम्मान किया गया। संस्था की ओर से समितियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर किया सम्मान
सम्मान अभियान के दौरान विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने गर्ग चौराहा, सब्जी मंडी, अल्फ्रेडगंज, सिविल लाइन, महाकाल मंदिर क्षेत्र, मुख्य सिटी एरिया, भट्टा मोहल्ला, लखेरा, माधव नगर और बरगवां सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों की दुर्गा समितियों तक पहुंचकर उनका अभिनंदन किया।
संस्था की इस पहल का उद्देश्य दुर्गा उत्सव के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने वाली समितियों के प्रयासों को सम्मान देना और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। देर रात तक चले इस अभियान में संस्था के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सम्मान कार्यक्रम को संपन्न कराया।
सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने की पहल
विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा लगातार चौथे वर्ष इस आयोजन को आगे बढ़ाना धार्मिक आयोजनों में जुटने वाले कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को दर्शाता है। दुर्गा समितियां प्रत्येक वर्ष उत्साह और श्रद्धा के साथ धार्मिक आयोजन करती हैं। ऐसे में उनका सम्मान सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
इनकी रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अरजीत खरे के साथ भाजयुमो नेता अजय माली, महामंत्री आदित्य श्रीवास्तव तथा संस्था के सदस्य उत्कर्ष गुप्ता, डॉ. मनीष सिंह, दीपक कुशवाहा, अतुल विश्वकर्मा, अविनाश जायसवाल, जतिन जसूजा, निखिल तनवानी, मोहित गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अवस्थी, दिव्य मिश्रा, अनुराग सोनी, दिव्यांश द्विवेदी, सौरभ रैदास, सुमित रजक, हरीश झमनानी, शिवम कुरील, अभिषेक तिवारी, आदेश मिश्रा एवं अविनेश त्रिपाठी की सक्रिय सहभागिता रही।

Related Posts

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

संदीप मौर्य✍️ कटनी-जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हर सिमरनप्रीत कौर द्वारा गत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का असर अब मैदानी स्तर पर दिखाई देने…

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में निराला प्रेक्षागृह में किसान आंदोलन, सैकड़ों किसान हुए शामिल ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक की ओर से किसान…

Leave a Reply

OTHER NEWS

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल