देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

देवास।
देवास में माता टेकरी की बड़ी माता तुलजा भवानी और छोटी माता चामुंडा के नगर भ्रमण के साथ शहर में बैठी सार्वजनिक दुर्गा प्रतिमाओं का ऐतिहासिक विसर्जन चल समारोह में पहली बार भव्य आयोजन देखने को मिला। विधायक गायत्रीराजे पवार की पहल पर सयाजी द्वार पर पुलिस बैंड, ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के बीच दोनों माताओं की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ऐतिहासिक विसर्जन चल समारोह की शुरुआत हुई।
विधायक गायत्रीराजे पवार ने माता जी की आरती की। उन्होंने कहा कि नवरात्र देवास का सबसे बड़ा उत्सव है। तुलजा भवानी और चामुंडा माता वर्ष में एक बार नगर भ्रमण पर निकलती हैं, इसलिए उनकी अगवानी ऐतिहासिक और भव्य तरीके से होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। भविष्य में भी माता की इच्छा से यह परंपरा निरंतर जारी रहेगी।
चल समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी विभिन्न मंचों पर पहुंचे। कई समितियों और संस्थाओं ने उनका स्वागत किया। सांसद ने प्रसादी वितरण किया। वे समारोह के दौरान कहीं प्रसादी बांटते तो कहीं तलवारबाजी करते नजर आए।
शहर में 100 से अधिक स्थानों पर विभिन्न संस्थाओं ने चल समारोह का स्वागत किया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसादी की व्यवस्था की गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा भी चल समारोह में शामिल हुए और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
पूरे चल समारोह में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल रहा।

Related Posts

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में निराला प्रेक्षागृह में किसान आंदोलन, सैकड़ों किसान हुए शामिल ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक की ओर से किसान…

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

डबरा के शासकीय सिविल अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर बरपा हंगामा,परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए लापरवाही के आरोप। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान विमला बाई परिहार की…

Leave a Reply

OTHER NEWS

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

डबरा अस्पताल में वृद्ध महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों ने बंद किया कामकाज

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

देवास में पहली बार भव्य माता तुलजा भवानी-चामुंडा विसर्जन चल समारोह

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल

होटल में कमरा नहीं मिला तो चला दी गोली! कुठला पुलिस ने चार आरोपियों चंद घंटों में गिरप्तार कर, भेजा जेल

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक बडवारा,कलेक्टर आशीष तिवारी एवं एसपी अभिनय विश्वकर्मा  ने भी की शस्त्र आराधना

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं