जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

संदीप मौर्य✍️

कटनी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी निवार पुलिस ने ग्राम जरवाही में जुए के फड़ पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 21 आरोपियों को पकड़ा। मौके से ₹10,700 नगद और ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को चौकी निवार पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जरवाही में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 21 लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान ₹10,700 नगद राशि और ताश के पत्ते जब्त किए गए।
ये 21 आरोपी पकड़े गए
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में राजकुमार कोल (50), अर्जुन कुम्हार (58), बलराम रैदास (43), रामनरेश रजक (46), ओमप्रकाश रजक (54), सुनील चौधरी (26), रामफूल चौधरी (59), सोनू भूमिया (25), नरेश भूमिया (40), बलवंत भूमिया (26), गुड्डा कोल (44), राजेश कुमार (50), राजन भूमिया (32), बारेलाल भूमिया (50), अठ्ठी भूमिया (50), शिवचरण भूमिया (34), सोहन कोल (32), मख्खु कोल (50), रामदास कुम्हार (46), शेखलाल भूमिया (65) और बिनोद कुम्हार (52) शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी ग्राम जरवाही, थाना माधवनगर, जिला कटनी के निवासी हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अनिमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में तथा थाना माधवनगर प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्र के साथ सहायक उपनिरीक्षक राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन, देवेश कोस्टा, अंकित दुबे, आरक्षक अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने विजयादशमी पर्व पर जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई…

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

जरवाही में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 21 आरोपी गिरफ्तार; 10,700 जब्त

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

रेल सफर के दौरान मोबाइल के स्पीकर में गाना बजा, लगेगा जुर्माना, 6 माह की जेल तक का प्रावधान

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

भीड़ देखती रही, खाकी ने निभाया इंसानियत का फर्ज!

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब

कटनी में चोरों का दुस्साहस! सवा घंटे में मकान खंगाला, लाखों के जेवर और नकदी गायब

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन