भरतपुर में 74.58% मतदान, रूपवास टॉप

भरतपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव में 74.58 प्रतिशत मतदान
भरतपुर, 9 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बुधवार को भरतपुर नगर निगम तथा नगर पालिका रूपवास एवं भुसावर में मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हुआ। तीनों निकायों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाई।
जिला निर्वाचन नियंत्रण कक्ष के अनुसार शाम 6 बजे तक भरतपुर नगर निगम में 73.13 प्रतिशत, रूपवास में 88.66 प्रतिशत तथा भुसावर में 84.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने अधिकारियों के साथ मतदान प्रक्रिया एवं कानून व्यवस्था की निगरानी की।
भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों में कुल 2,11,359 मतदाताओं में से 1,54,557 ने मतदान किया। वहीं रूपवास के 25 वार्डों में 11,893 में से 10,544 तथा भुसावर के 25 वार्डों में 14,800 में से 12,449 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
समयवार मतदान में भरतपुर में सुबह 10 बजे तक 20.74, दोपहर 1 बजे तक 44.33, अपराह्न 3 बजे तक 58.19 और शाम 6 बजे तक 73.13 प्रतिशत मतदान हुआ। रूपवास में क्रमशः 34.34, 68.11, 80.63 और 88.66 प्रतिशत तथा भुसावर में 20.68, 46.61, 63.91 और 84.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों, मीडिया प्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों एवं चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान