भितरवार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई

भितरवार में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा

पीतांबरा होटल से देशी शराब और बीयर बरामद, गोहिंदा में 2000 लीटर गुड़ लहान नष्ट


भितरवार में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की है। घाटमपुर स्थित पीतांबरा होटल से पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 47 देशी शराब के क्वार्टर, 10 बीयर कैन और 5 बीयर की बोतलें बरामद की गई हैं। वहीं गोहिंदा के पास कंजरों के डेरों पर दबिश देकर पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए तैयार करीब 2000 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया और 9 ड्रम जब्त किए। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

भितरवार। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भितरवार पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई करते हुए घाटमपुर स्थित पीतांबरा होटल से कमलेश पुत्र बादाम सिंह रावत को अवैध शराब के साथ पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 47 देशी शराब के क्वार्टर, 10 बीयर कैन और 5 बीयर की बोतलें बरामद की हैं।

इसी दौरान पुलिस टीम ने गोहिंदा के पास कंजरों के डेरों पर दबिश दी। यहां अवैध शराब बनाने के लिए तैयार करीब 2000 लीटर गुड़ लहान नष्ट किया गया, जबकि मौके से 9 ड्रम जब्त किए गए।

पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले भी कंजरों के डेरों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में गुड़ लहान नष्ट कर ड्रम जब्त किए गए थे। इसके अलावा आदिवासी दफाई से भी अवैध शराब बरामद की गई थी।

लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव के आदेश, एसडीओपी गगन हनुमत के निर्देशन और थाना प्रभारी बलबीर सिंह मावई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी बलबीर सिंह मावई, आरक्षक मनोज शर्मा, हरिमोहन, अशोक, नरेश, अतुल, श्यामेंद्र, उपेंद्र तथा एएसआई संतोष कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे