जिला स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजित पलेरा नगर के रामराजा स्टेडियम में किया गया आयोजन
टीकमगढ़ जिले के पलेरा नगर में शालेय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल के बार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार जिला स्तरीय शालेय खेलों का आयोजन नगर के राम राजा स्टेडियम खेल मैदान में किया गया. खेलों का भवन शुभारंभ विकास खण्ड शिक्षा अधिकारीअधिकारी आरके वर्मा, सांदीपनि प्राचार्य महेश रावत, माडल प्राचार्य कौशल राजपूत, कन्या प्राचार्य पीएल अहिरवार एवं विकास खण्ड क्रीड़ा प्रभारी शैलेंद्र सिंह राय, विभिन्न विद्यालयों से क्रीड़ा प्रभारी रामसिंह राजपूत, गोमती खटीक, प्रियंका खटीक, हसरूद्दीन खां, रिजवान खान, सुनील यादव, , सत्यम चंदेल, रामलाल विश्वकर्मा और सांदीपनि विद्यालय पलेरा के सीनियर खिलाड़ी रितिक चौधरी नें प्रतिभागी खिलाड़ियों को टास फेककर प्रतियोगिता का आयोजन कराया. प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए विभिन्न विकास खण्डों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों नें विभिन्न प्रवर्गों में कबड्डी, बाली बाल, खो-खो, थ्रो बाल और पिट्टू खेलों के अंतर्गत सहभागिता की. प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए खिलाड़ियों की पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच, संकलन समिति के प्रभारी राशिद हाशमी, सहप्रभारी अनिल मिश्रा, पंजीयन समिति के प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत, सहप्रभारी बृजेंद्र सिंह भदौरिया के द्वारा की गई। तत्पश्चात् विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. जिनमें रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. कबड्डी (14, 17 वर्ष), वॉलीबाल (17 वर्ष), खो-खो (19 वर्ष), थ्रोबाल (17, 19 वर्ष) एवं पिट्टू (19 वर्ष) बालक बालिकाओं के बीच मुख्य मुकाबले खेले गये. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा.





