कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र जिला प्रदान ने कहा किसी की जिंदगी के लिए चार घंटे इंतजार क्यू करे ? जब किसी की ज़िंदगी दांव पर हो, तो 4 घंटे का इंतज़ार कैसे मंज़ूर हो सकता है? जिब पाली के एक मरीज को 108 एम्बुलेंस के लिए घंटों इंतज़ार करना पड़ा। परिजनों की सूचना पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर एम्बुलेंस की व्यवस्था करवाई। लेकिन सवाल है,आपातकाल में मरीजों को समय पर 108 एम्बुलेंस क्यों नहीं मिलती? क्या किसी की जान से बढ़कर ₹1800 का पेट्रोल है? जनता की परेशानी पर आवाज़ उठाना मेरा कर्तव्य है। जनता के लिए, जनता के साथ और जनता को समर्पित।





