जालोर में मतदान दल रवाना, निष्पक्ष चुनाव के निर्देश

मतदान दल निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न करवाएं- पर्यवेक्षक नरेश गोयल
उत्साह के साथ गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हुए मतदान दल
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए बुधवार को होने वाले मतदान के लिए जिले की नगर परिषद, नगर पालिका सायला एवं नगर पालिका आहोर में मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत रवाना किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय आम चुनाव 2026 के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक नरेश कुमार गोयल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे की उपस्थिति में मतदान दलों को ईवीएम, वीवी पैट मशीनें सहित आवश्यक सामग्री का वितरण कर गंतव्य स्थलों के लिए रवाना किया गया।
पर्यवेक्षक नरेश कुमार गोयल ने पीठासीन अधिकारियों सहित मतदान दलों, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है, इसके सफल संपादन में मतदान दल प्रथम पंक्ति की भूमिका में है। सभी कार्मिक निष्पक्ष और पूर्णनिष्ठा के साथ निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाये जाने की बात कहीं।
इसी प्रकार नगर पालिका आहोर एवं नगर पालिका सायला में भी रिटर्निंग अधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान संपन्न करवाने की बात कहते हुए मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र सिंह चांदावत, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंद किशोर राजोरा, रिटर्निंग अधिकारी जालोर मनोज चौधरी सहित निर्वाचन से जुड़ी अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।
प्रथम चरण का मतदान बुधवार को
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले में प्रथम चरण के लिये नगरपरिषद जालोर, नगरपालिका आहोर व नगर पालिका सायला में 9 सितम्बर, बुधवार को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार 9 सितम्बर को प्रथम चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

Related Posts

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

जालौर जिले के और तहसील मुख्यालय पर नगर पालिका के चुनाव संपन्न हुए उसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह राजपूत ने बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता…

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

सोजत नगर निकाय चुनाव 2026:दोपहर 1 बजे तक 55% मतदान, 107 वर्षीय बुजुर्ग और युवाओं में दिखा भारी उत्साह ​सोजत नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत आज सभी 40 वार्डों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

जालौर नगर पालिका चुनाव: BJP मंडल अध्यक्ष ने जीत का दावा किया

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

सोजत निकाय चुनाव: 1 बजे तक 55% मतदान

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

पलेरा में जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित

कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र ने उठाया 108 एम्बुलेंस में देरी का मुद्दा

कांग्रेस नेता सुमीत मागोत्र ने उठाया 108 एम्बुलेंस में देरी का मुद्दा

वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

वृंदावन पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की निर्माता, संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

भरतपुर में शांतिपूर्ण मतदान, पुलिस मुस्तैद

भरतपुर में शांतिपूर्ण मतदान, पुलिस मुस्तैद