बागपत हादसे में मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली ₹2 लाख की आर्थिक सहायता
बागपत जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में बदायूं जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी जितेंद्र पुत्र नेनपाल की मृत्यु हुई थी
हादसे में मृतक के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया गया।
तहसीलदार राकेश कुमार, लेखपाल सत्यपाल यादव, अच्छेलाल, ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता, युवा भाजपा नेता नमित गुप्ता एवं अनुज माहेश्वरी ने मृतक के परिजनों को चेक सौंपा।
वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख तथा घायलों को ₹50-₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।
आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।






