जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर से चोरी हुए चारों घंटे काले झाल व जूट के बोरे में मिले

फतेहपुर यूपी के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहीपुर स्थित जखई बाबा मंदिर से 4 – 5 सितंबर की रात चोरी हुए एक बड़े और तीन छोटे घंटे आखिरकार दुधेल नाला में बने चेकडैम से कुछ दूरी पर नाले के किनारे एक गड्ढे में काले झाल के अंदर जूट के बोरे में रखे मिले । घंटों की बरामदगी की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई ।
मंदिर से घंटे चोरी होने के बाद मंदिर के पुजारी बाबू राम यादव और ग्रामीणों का लगातार कहना था कि घंटे कहीं दूर नहीं ले जाए गए होंगे , इसी विश्वास के चलते ग्रामीण लगातार क्षेत्र में घंटों की तलाश कर रहे थे। ग्रामीणों की खोजबीन के दौरान दुधेल नाला के किनारे संदिग्ध स्थान पर घंटों के होने का पता चला ।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक रमेश कुमार राय ने गवाहों की मौजूदगी में घंटों की बरामदगी की कार्रवाई पूरी की। बरामदगी का फर्द तैयार कर गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए। बरामद घंटों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के तहत कब्जे में लिया ।
वहीं, घंटा दान करने वाले रामनरेश निवासी ग्राम आलमपुर ने मौके पर पहुंचकर घंटों को पहचानते हुए बताया कि बरामद हुआ बड़ा घंटा वही है, जिसे उन्होंने जखई बाबा मंदिर में दान किया था। इससे ग्रामीणों को घंटों के मंदिर के होने की पुष्टि भी हुई।
घंटों के बरामद होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Related Posts

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के एक लाख के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़ पांच गिरफ्तार दो सगे भाइयों के पैर में लगी गोली, घेराबंदी कर तीन अन्य बदमाश भी दबोचे फतेहपुर यूपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन