गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के एक लाख के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़ पांच गिरफ्तार दो सगे भाइयों के पैर में लगी गोली, घेराबंदी कर तीन अन्य बदमाश भी दबोचे फतेहपुर यूपी के हथगांव थाना क्षेत्र के पट्टीसाह गांव में गौकशी की वारदात को अंजाम देने जा रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो सगे भाइयों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया, जबकि घेराबंदी कर तीन अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों में गैंगस्टर एक्ट का आरोपी एवं एक लाख रुपये का इनामिया रियाज कुरैशी तथा इसरार कुरैशी समेत कुल पांच बदमाश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गौवंश को गौकशी के लिए ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पट्टीसाह गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वहीं तीन अन्य बदमाशों को भी घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया। मुठभेड़ में घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस टीम ने मौके से गौवंश के साथ गौकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

Related Posts

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर से चोरी हुए चारों घंटे काले झाल व जूट के बोरे में मिले फतेहपुर यूपी के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहीपुर स्थित जखई बाबा मंदिर से…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन