मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

मेवा थापा के दांव ने राजस्थान के शमशेर को चटाई धूल

फतेहपुर यूपी के ब्लॉक खजुहा के गांव लालपुर की माटी पर कुश्ती का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया । मिट्टी के अखाड़े में जब पहलवानों ने दमखम दिखाना शुरू किया तो चारों ओर सिर्फ तालियों की गड़गड़ाहट , जोश और जयकारे सुनाई देने लगे। जिले, प्रदेश और दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने अपने हुनर और दांव पेंच से दर्शकों को बांधे रखा। खासकर मेवा थापा की लगातार दो जीत ने दंगल में ऐसा रंग भरा कि देर तक उनका नाम अखाड़े में गूंजता रहा ।

दंगल के दूसरे दिन बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी और अमित शुक्ला ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। अखाड़े में पहली भिड़ंत शंकर थापा और राजस्थान के जल्लाद पहलवान के बीच हुई । दोनों पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया । कड़े संघर्ष के बाद राजस्थान के जल्लाद पहलवान ने मुकाबला अपने नाम कर लिया । इसके बाद अखाड़े में उतरे मेवा थापा और जल्लाद सिंह । मुकाबला शुरू होते ही दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए दांव-पेंच आजमाने शुरू कर दिए । आखिरकार मेवा थापा ने शानदार दांव लगाते हुए जल्लाद सिंह को पटखनी दे दी । लेकिन मेवा थापा का जोश यहीं नहीं थमा । अगली पारी में उनका सामना राजस्थान के शमशेर पहलवान से हुआ । थकान को पीछे छोड़ मेवा थापा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबला लड़ा और बेहतरीन दांव लगाकर शमशेर को भी चित कर दिया। लगातार दो पहलवानों को पटखनी देकर मेवा थापा ने दंगल में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई ।
दंगल के इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल सोनकर, शिवसेना के राजकुमार सिंह, डॉ. मुन्ना सिंह, मनोज सोनकर एवं प्रधान प्रतिनिधि सुधीर सिंह और दंगल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Posts

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। एनएच-30 पर ग्राम छपरा, थाना स्लीमनाबाद क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबा एवं नाश्ता सेंटर का खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर औचक…

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार में कथित अवैध शराब बिक्री और अवैध पक्कारियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं पुलिस अधीक्षक…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

डबरा में जलभराव से हाहाकार, विधायक ने लिया जायजा

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

मेवा थापा ने राजस्थान के शमशेर को दी पटखनी

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

भितरवार में 11 सितंबर को लगेंगे जन-विश्वास अभियान के शिविर

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक

जहरीली शराब के खतरे पर भितरवार में अलर्ट, स्टॉक बिक्री पर रोक