नेत्र शिविर नागरिक समिति एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ द्वारा स्वर्गीय श्री दिलीप हुंडवानी की सोलहवीं पुण्य तिथि पर उनकी स्मृति में उनके भाई विनोद हुंडवानी व परिवार के विशेष सहयोग से हितकारिणी धर्मशाला मे 07 सितंबर 2026 दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नेत्र शिविर का निशुल्क कैंप आयोजित किया गया ! समिति द्वारा विनोद भाई का सम्मान शाल श्री फल और फूल माला पहनाकर किया गया और सहयोग के लिये आभार माना !
शिविर में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डाक्टर हरि प्रसाद भोपाल से आए डॉक्टर हितेश मिचलानी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर , नीतू श्रीवास्तव और .कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर दीपक कुशवाह ने 64 मरीजों की ओपीडी की गई इसमें से 37 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए बस द्वारा सेवा सदन बैरागढ़ भेजा गया एवं 17 नेत्र रोगियों को जांच पश्चात निशुल्क दवाइयां दी गई तथा 10 नेत्र रोगियों को चश्मा बनवाने के लिए परामर्श दिया गया व दवाईया वितरित की गई
इस मौके पर नेत्र शिविर नागरिक समिति के अध्यक्ष कांति भाई शाह, समिति के सह सचिव विनीत अरोरा,
ब्लड प्रेशर जांच सहयोगी महेंद्र सिंह सूर्यवंशी , सुरेश ताम्रकार , दया शंकर जायसवाल, सतपाल तनवानी , हरिसिंह ठाकुर प्रकाश महेश्वरी, राजकुमार मलकानी, लाल बहादूर , नेतराम मिश्रा, नाटू भाई , चंद्र शेखर ताम्रकार, प्रकाश वाधवानी , हेमंत राय, खेम चद मेहता, लायंस क्लब से नीलम रघुवंशी, विजय अरोरा राधे श्याम साहू , प्रेम नारायण, हितकारिणी धर्मशाला मैनेजर रामबाबू दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे






