नगर निकाय चुनाव-2026 : शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर भरतपुर शहर में जिला पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
जिले में नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधिकारियों एवं जवानों द्वारा चुनाव क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च, सघन नाकाबंदी एवं प्रभावी गश्त की जाकर, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है
इसी क्रम में आज जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में तथा थानाधिकारी मथुरागेट श्री हरलाल पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी कोतवाली तेजपाल सैनी पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी अटलबंद हेमेन्द्र चौधरी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में अपने अपने थाना क्षेत्र में RAC जाब्ता एवं जिला पुलिस जवानों द्वारा मुख्य बाजार भरतपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से जिला पुलिस द्वारा आमजन को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया गया। साथ ही चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) ने समस्त जिलावासियों से अपील की है कि वे नगर निकाय चुनाव के दौरान बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के अपने मताधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से प्रयोग करें, जिला पुलिस नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था व माहौल खराब करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास को गंभीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।






