मथुरा-वृंदावन दुल्हन सा सजा, कृष्ण जन्मोत्सव की भव्य तैयारी

जन्माष्टमी से ठीक पहले दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है मथुरा-वृन्दावन को “
” जन्मोत्सव से पहले ही कृष्ण भक्ति में डूबी बृजभूमि “
भगवान श्री कृष्ण के 5253 वें जन्मोत्सव को लेकर मथुरा वृंदावन पूरी तरह तैयार है मथुरा – वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है
नगर निगम मथुरा- वृंदावन की ओर से प्रमुख मार्गो, तिराहों और चौराहों पर रंग – बिरंगी लाइटें एवं आकर्षक रंगीन कपड़ों से सजावट की गई है । रात में रोशनी से जगमगाते चौराहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं ।
” कान्हा की जन्मभूमि बनी आकर्षण का केंद्र :- श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान ने जन्मभूमि को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया है पूरा परिसर दुल्हन की तरह नजर आ रहा है यहां राधा रानी और भगवान कृष्ण के भजन लगातार गूंज रहे हैं श्रद्धालु लगातार जयकारे लगा रहे हैं और मध्य रात्रि में होने वाले भगवान कृष्ण के प्राकट्य उत्सव के समय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
” श्री कृष्ण जन्म स्थान मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई है रंग बिरंगी रोशनी से पूरा परिसर जगमगा रहा है भागवत भवन, गर्भ ग्रह, योगमाया मंदिर, केशवदेव मंदिर, लीला मंच और सभी गेटों को सजाया गया है ।
शुक्रवार रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा ।
” आज मथुरा आयेंगे सीएम योगी :- 1051 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण – शिलान्यास करेंगे कल कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होंगे “
भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मथुरा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री दो दिन मथुरा में रहेंगे।
जन्माष्टमी के अवसर पर बृजवासियों को करीब 1051 करोड रुपए की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे ।
मुख्यमंत्री 540 करोड रुपए से अधिक की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे । वहीं करीब 437 करोड रुपए की 167 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शिलान्यास करेंगे । इसके अलावा पीएम आवास योजना (शहरी)एवं सीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को 72 करोड रुपए से अधिक की सहायता राशि वितरित की जाएगी।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाबी,चेक और प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
42 करोड़ से बने श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षाग्रह का लोकार्पण भी करेंगे ।
सीएम योगी आदित्यनाथ संतों से मुलाकात और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराएंगे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह श्री कृष्ण जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे यहां सबसे पहले गो पूजन करेंगे । इसके बाद मुख्य मंदिर में भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और विशेष- पूजा अर्चना करेंगे ।
दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मथुरा से रवाना हो जाएंगे ।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़