औंग में खूनी संघर्ष, जीजा की पीटकर हत्या

औंग में खूनी संघर्ष : ससुराल में तलवार लेकर घुसा जीजा, 5 पर किया जानलेवा हमला,परिजनों ने जीजा को पीटकर उतारा मौत के घाट

औंग थाना क्षेत्र के बी गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना से सनसनी फैल गई। ससुराल आए एक जीजा ने तलवार से ससुराल वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में सास-ससुर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हमले से आक्रोशित परिजनों ने जीजा को पीट-पीटकर मार डाला।बताया जा रहा है कि जीजा तलवार लेकर ससुराल पहुंचा था और आते ही परिजनों पर टूट पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। जीजा के हाथ में तलवार और खून से लथपथ परिजनों को देख परिवार के अन्य लोगो का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने जीजा को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इस हमले में घायल पांच लोगों को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया है, जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें मरणासन्न बताया जा रहा है।सूचना पर औंग थाना पुलिस सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि परिवार का एक साला घटना के बाद से लापता है

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़