गंजबासौदा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 नशा तस्कर गिरफ्तार

विदिशा जिले के गंजबासौदा में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 18 ग्राम ब्राउन शुगर, 147 लीटर अवैध शराब सहित करीब 9 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 मोबाइल फोन और एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है। नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए शहर और देहात थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
गंजबासौदा थाना शहर पुलिस को मुखबिर से नशे और अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर और अवैध शराब बरामद की। वहीं, गंजबासौदा देहात थाना पुलिस ने भी अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, थाना बासौदा देहात में अपराध क्रमांक 388/26 के तहत धारा 49-ए आबकारी एक्ट में कार्रवाई करते हुए 63 लीटर अवैध देशी शराब और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई।
वहीं अपराध क्रमांक 389/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
बाइट – एसडीओपी शिखा भल्लवी
यहां एसडीओपी शिखा भल्लवी की बाइट लगाई जाए
पुलिस का कहना है कि नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गंजबासौदा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़