उन्नाव में गौशाला विवाद: प्रधान से ₹20 हजार मांगने, ₹5 हजार छीनने का आरोप

गौशाला में गाय की मौत के बाद प्रधान से 20 हजार रुपये मांगने का आरोप, 5 हजार छीनने का दावाएंकर – ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव की ग्राम प्रधान रजाना देवी ने कुछ लोगों पर गौशाला में गाय की मौत के बाद उनके साथ गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने, रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान ने मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि प्रार्थना पत्र के मुताबिक, 26 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे ग्राम प्रधान की गौशाला में बीमारी के कारण एक गाय की मौत हो गई थी। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने के बाद यथार्थ दुबे, प्रबल पाण्डेय समेत करीब 10-12 लोग मौके पर पहुंचे और खुद को गौरक्षक व बजरंग दल से जुड़ा बताते हुए गौशाला की महिला केयरटेकर से गाली-गलौज व अभद्रता की। सूचना पर एडीओ पंचायत, पुलिस और डॉक्टर मौके पर पहुंचे। अगले दिन गाय का पोस्टमार्टम और पंचनामा कराने के बाद उसे दफना दिया गया। प्रधान का आरोप है कि 27 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे वही लोग दोबारा उनके पास पहुंचे और 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये देने से मना करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई और प्रधान पद नहीं चलने देने की धमकी दी गई। आरोप है कि इसी दौरान जबरन पांच हजार रुपये छीन लिए गए और जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। प्रधान ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो और गवाह मौजूद हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद थाना स्तर से अभी तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Related Posts

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए बड़वारा तहसील के ग्राम पराईकाँप में मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला पकड़ा है। कलेक्टर…

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

मुरूम के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त की पोकलेन

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़