फतेहपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, ₹487 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने किया 485 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

माफियाओं की जगह जेल या जहन्नुम

फतेहपुर में योगी का विपक्ष पर करारा प्रहार

यूपी के फतेहपुर से शनिवार को मुख्यमंत्री योगी ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नकल माफिया और विकास को लेकर अपनी सरकार का स्वयं ही गुणगान किया । उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विकास के लिए आने वाला धन भ्रष्टाचार और सिंडिकेट की भेंट चढ़ जाता था, लेकिन वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने विकास और सुशासन की नई पहचान बनाई है ।
अपराधियों और माफियाओं की जगह अब जेल है या फिर जहन्नुम। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश में अपराध और माफिया राज के लिए कोई जगह नहीं है । सरकार का अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम चल रहा है । योगी आदित्यनाथ ने नकल माफियाओं पर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ऐसा कठोर कानून ला रही है, जिसके तहत परीक्षा में नकल कराने वाले माफियाओं को जेल भेजने के साथ-साथ भारी जुर्माने का भी प्रावधान होगा।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में सामने आए नीट पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि परीक्षा से जुड़े कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य से समझौता किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।फतेहपुर को कभी अति

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ₹487 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिसका लाभ आम जनता को मिल रहा है।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान