बकावंड में सिकलसेल जागरूकता शिविर, कलेक्टर ने बांटी किट

बकावंड में सिकलसेल जागरूकता शिविर, कलेक्टर ने बांटी किट
जगदलपुर। सिकलसेल एनीमिया के प्रति जागरूकता और समय पर जांच-उपचार सुनिश्चित करने बकावंड विकासखंड में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से चर्चा की।
कलेक्टर ने मेडिकल बोर्ड, सिकलसेल स्क्रीनिंग, खून जांच और दवा वितरण स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर, जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सिकलसेल प्रभावित मरीजों को सिकलसेल किट और उपचार पंजी वितरित की।
कलेक्टर ने कहा कि समय पर जांच, नियमित दवा और निगरानी से सिकलसेल मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। उन्होंने सभी पात्र सदस्यों की जांच कराने और लक्षण दिखने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाने की अपील की।
शिविर में 14-15 वर्ष की किशोरियों के लिए निःशुल्क HPV टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के लिए कॉल सेंटर और ट्रैकिंग व्यवस्था की जानकारी दी गई। श्रम विभाग ने श्रमिकों को प्रसूति सहायता, छात्रवृत्ति और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी। दिव्यांगजनों के लिए मेडिकल बोर्ड लगाकर प्रमाण पत्र बनाए गए, जिससे उन्हें पेंशन और अन्य सुविधाएं मिल सकें।
स्वास्थ्य विभाग ने सिकलसेल के लक्षण, बचाव और नियमित फॉलोअप के बारे में बताया। साथ ही दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य, राजस्व, श्रम और महिला-बाल विकास विभाग के स्टॉलों से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिला। पीएम आवास योजना और पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी भी दी गई।
शिविर में तहसीलदार, जनपद सीईओ, डॉ. ठाकुर, डॉ. मैत्री, डीपीएम रीना लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल