NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल

नीट पेपर लीक और दिल्ली में युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर नीट पेपर लीक मामले तथा दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेता और युवा दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ सख्ती बरती और राहुल गांधी को हिरासत में लिया। इसके विरोध में देशभर के साथ जालोर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
कांग्रेस नेता सवाराम चौधरी ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य संकट में पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लाठीचार्ज किया, जिसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुस्मिता गर्ग ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ पुलिस का व्यवहार अनुचित रहा। कांग्रेस हमेशा युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की लड़ाई लड़ती रहेगी।
प्रदर्शन में लक्ष्मण सिंह सांखला, भोमाराम, सुरेश मेघवाल, जालोर बार एसोसिएशन अध्यक्ष खसाराम मेघवाल, योगेंद्र सिंह कुम्पावत, बसंत सुथार, पुखराज माली, मुमताज अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

झांसी में रेस्टोरेंट के अंदर सिर पर सटाकर मारी गोली,आरोपी फरार, युवक की इलाज के दौरान मौत । झांसी में बेखौफ बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले रेस्टोरेंट को गोलियों की आवाज…

भरतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना (आईपीएस) के निर्देशन में-जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत शहर में अधिकारियों व पुलिस जवानों का पैदल मार्च पास्ट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

रेस्टोरेंट में युवक को सिर में गोली, इलाज के दौरान मौत

भरतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

भरतपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

भारी धातु प्रदूषण मैपिंग को ₹2.65 करोड़ मंजूर

भारी धातु प्रदूषण मैपिंग को ₹2.65 करोड़ मंजूर

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ नेटवर्क का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार

72 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

72 घंटे में अंधे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार

जमीन विवाद में युवक ने लगाई आग, पत्नी भी झुलसी

जमीन विवाद में युवक ने लगाई आग, पत्नी भी झुलसी