जबलपुर में अवैध स्पा और कैफे पर पुलिस का बड़ा एक्शन

जबलपुर में अवैध स्पा सेंटर्स और कैफे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जबलपुर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर में कैफे और स्पा सेंटर्स की आड़ में संचालित हो रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इनकम टैक्स चौराहा स्थित एरिक कैफे, रसल चौक का डीएक्स कैफे, चालीस फीट रोड स्थित काम-25 कैफे, तथा खजरी बाईपास के पास सैम कैफे और वन चैप्टर कैफे की जांच की गई। जांच में कई स्थानों पर नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
एडिशनल एसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटर्स और नियमों का उल्लंघन करने वाले कैफे संचालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित संचालकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल