इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 31.30 ग्राम एमडी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच का एक्शन….

दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार…

एंकर – इंदौर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 31.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी है

वीओ – क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लक्ष्मीबाई नगर औद्योगिक क्षेत्र में दो युवक एमडी ड्रग्स की डिलीवरी देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आमिर खान और बाबर खान, दोनों निवासी कबूतर खाना नाले के पास, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 11 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच ने कृषि महाविद्यालय के सामने दूसरी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध अवस्था में खड़े आसिम खान निवासी मदीना नगर को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद की गई दोनों कार्रवाई में कुल 31.30 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि यह ड्रग्स कहां से लाई गई थी और शहर में किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल