एसपी ऋषिकेश मीना ने खिलाड़ियों को दिया नशामुक्ति का संदेश

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना अचानक पहुंचे खिलाड़ियों के बीच, दिया “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” का संदेश
• खिलाड़ियों से आत्मीय संवाद कर नशामुक्त जीवन एवं खेलों को अपनाने का दिया संदेश।
• “खेल को बनाएं अपनी पहचान, नशे से रखें हमेशा दूरी”—युवाओं से पुलिस अधीक्षक की अपील।
• खिलाड़ियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों एवं समाज को भी जागरूक करने का आह्वान।
• नरसिंहपुर पुलिस का संदेश—जन-जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण।
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए खेल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों के बीच अचानक उपस्थित होकर उनसे आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ डॉ. स्वाति मीना भी उपस्थित रहीं। जिन्होने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और स्वस्थ जीवन का माध्यम है। जो युवा खेलों से जुड़ते हैं, वे स्वयं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखते हुए समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का वास्तविक मार्ग मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से होकर गुजरता है, न कि नशे से।
उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों, परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। प्रत्येक खिलाड़ी अपने क्षेत्र का रोल मॉडल होता है और उसका सकारात्मक व्यवहार अनेक युवाओं को सही दिशा दे सकता है।
नरसिंहपुर पुलिस की अपील :
आइए, हम सब मिलकर “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान को जन-आंदोलन बनाएं। स्वयं नशे से दूर रहें, दूसरों को भी प्रेरित करें और यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल नारकोटिक्स हेल्पलाइन 7701052700 पर सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
“खेल बने जीवन की पहचान, नशे से रहे हर युवा अनजान।”
“नशे से दूरी है ज़रूरी – स्वस्थ युवा, सुरक्षित समाज।”

Related Posts

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठला पुलिस ने ग्राम हरदुआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने…

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

कुठला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब के खिलाफ अभियान में हड़कंप

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जेल में बनीं 500 इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

जखई बाबा मंदिर के चोरी हुए चारों घंटे बरामद

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गौकशी के इनामिया से पुलिस की मुठभेड़, 5 गिरफ्तार

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गुडुंम पहाड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

गोलू ढाबा में खाद्य सुरक्षा टीम की औचक जांच, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल