रातभर बिजली कटौती से दो लाख लोग परेशान, आंदोलन की चेतावनी

बिजली की रातभर आंख-मिचौली से हलकान लोग, पांच दिन से दो लाख आबादी की नींद हराम लालगंज। पिछले पांच दिनों से क्षेत्र में रात के समय दो चरणों में हो रही बिजली कटौती ने करीब दो लाख लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रतिदिन रात 10 बजे से 12:15 बजे तक तथा तड़के करीब तीन बजे से एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की नींद, विद्यार्थियों की पढ़ाई और मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। उमस भरी गर्मी के बीच जैसे ही लोग सोने के लिए बिस्तर पर पहुंचते हैं।बिजली कट जाती है। देर रात आपूर्ति बहाल होने के कुछ समय बाद फिर कटौती कर दी जाती है। लगातार बाधित हो रही नींद के कारण बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए भी यह कटौती बड़ी परेशानी बन गई है।उपभोक्ता शिवम पांडे, रामलखन, धनीराम, चिंता देवी, मनीराम, जानवी, रघुनाथ, मनोज, रविदास, सूरज कुमार, सिद्धनाथ, जयंत, कृपाशंकर और राजी देवी ने बताया कि लगातार पांच दिनों से रात में दो-दो बार बिजली कटने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ गई है। छात्रा दीपा, रीता, अनीता और मनीता ने कहा कि रात्रिकालीन कटौती के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।लहंगपुर, लालगंज और पयार कला विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े दर्जनों गांव रात्रिकालीन रोस्टिंग से प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन बिजली कटौती तत्काल बंद कर नियमित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

Related Posts

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की उन यादों को संजोने की पहल सामने आई है, जो आने वाली पीढ़ियों को किसी के जीवन, संघर्ष और योगदान की कहानी से रूबरू कराएंगी।…

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

संदीप मौर्य✍️ कटनी/तेवरी। नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम तेवरी में श्री कृष्ण रामलीला समिति के तत्वावधान में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया जा रहा है।…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

यादों को अमर करने की पहल! अक्षत के नाम पर गली, पं. दयाराम शास्त्री की स्मृति में प्रवेश द्वार का प्रस्ताव

तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

तेवरी की 88 वर्ष पुरानी रामलीला में स्वर्ण मृग प्रसंग, सीता की खोज और श्रीराम-सुग्रीव मित्रता का भावपूर्ण मंचन

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा