चितरवर में अखंड हरिकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, उमड़ रहे श्रद्धालु

17 मई से अनवरत गूंज रहा हरिकीर्तन, भक्ति रस में सराबोर हो रहे श्रद्धालु

लालगंज। क्षेत्र के चितरवर गांव में 17 मई से चल रहा अखंड हरिकीर्तन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। चितरवर तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में दिन-रात गूंज रहे भजन, संकीर्तन और हरिनाम के स्वर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ प्रयागराज से पहुंचे कीर्तन मंडलों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं।
गैपुरा, पैड़ापुर, सेमरा, बबूला तथा प्रयागराज की प्रसिद्ध हरिकीर्तन मंडलियों के कलाकार अलग-अलग समय पर मंच संभाल रहे हैं। कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों और मधुर भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान के नाम का गुणगान कर रहे हैं। लगातार कई दिनों से चल रहे इस धार्मिक आयोजन की चर्चा आसपास के गांवों के साथ पूरे क्षेत्र में हो रही है।मंदिर परिसर में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। हरिकीर्तन के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।श्रद्धालु भजन-कीर्तन का आनंद लेने के साथ आरती और प्रसाद वितरण में भी सहभागिता कर रहे हैं।आयोजक समिति के नागेंद्र प्रसाद शुक्ला, पारसनाथ, गिरिजा शंकर एवं संतोष शुक्ला ने बताया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन पूजन, आरती और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरिकीर्तन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना और आपसी सद्भाव का संदेश देना है। कीर्तन अतुल मिश्रा, राहुल मिश्रा, मुकेश, संजय, सुजीत, पुनीत, विनीत, हरिओम और अन्य कलाकार निरंतर अपनी प्रस्तुतियां दे रहे हैं। वहीं श्रोताओं में चंद्रकांत शुक्ला, राधेश्याम, चंद्रमणि, हीरालाल, राजकुमार, रामगोपाल, जयप्रकाश और ओमप्रकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन स्थल पर प्रतिदिन देर रात तक भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

राजस्थान सरकार की दो अहम पहलें आज सुर्खियों में रहीं। एक ओर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस पर आयोजित शौर्य संध्या में देश के वीर सैनिकों…

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक पर कांग्रेस का कैंडल मार्च, लाठीचार्ज का विरोध एंकर , विदिशा नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिलाकांग्रेस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

कारगिल वीरों को नमन, जयपुर में भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

विदिशा में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

उन्नाव में भीम आर्मी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

जयपुर में चार सब्जी व्यापारियों ने नगर निगम पर मनमानी का लगाया आरोप

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

देवास में आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य विठ्ठल दिंडी यात्रा

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में