भेड़ा गांव में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला

लालगंज(मीरजापुर):थाना क्षेत्र के भेडा गांव निवासी महेंद्र कुमार की पत्नी पूजा उम्र 25 वर्ष बीती रात अपने कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर अपनी ईह लीला समाप्त कर लिया। मृतक के परिजन उनके ससुर को जानकारी होने पर ग्रामीणों को सूचित किया ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट को तुड़वाया गया और फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा उम्र 25 वर्ष पत्नी महेंद्र कुमार निवासी भेडा थाना लालगंज रात को प्रतिदिन की तरह कमरे में सोने गई संदिग्ध परिस्थित मे रात में ही छत पंखे से अपनी साड़ी के सहारे लटक गई और उसकी मृत्यु हो गई परिजन को जानकारी होने पर ग्रामीणों को सूचित किया गया तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर किवाड़ तुड़वाकर शव को नीचे उतारा गया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर गई और पंचनामा कराकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। पूजा के दो पुत्र हैं अभिनव अभियान तथा मृतक पूजा का विवाह सन 2022 में कोराव तहसील के बड़े गांव में हुआ था उनके माता-पिता को भी सूचना दी गई मौके पर उपस्थित रहे। पति महेंद्र कुमार अपने रोजी-रोटी के सिलसिले में शहर मिर्जापुर गए थे और रात वहीं रुके थे घटना को लेकर परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

Related Posts

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

मां हरसिद्धि मंदिर में 16वें वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कन्या भोज एवं ब्राह्मण भोज के साथ हुआ शुभारंभ सेवा, समर्पण और सामाजिक…

उन्नाव में किसान आंदोलन, निराला प्रेक्षागृह में जुटे सैकड़ों किसान

उन्नाव में निराला प्रेक्षागृह में किसान आंदोलन, सैकड़ों किसान हुए शामिल ख़बर उन्नाव से है जहां उन्नाव के निराला प्रेक्षागृह में भारतीय किसान यूनियन किसान अराजनैतिक की ओर से किसान…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

लगातार चौथे वर्ष दुर्गा समितियों का सम्मान, विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन ने पेश की सांस्कृतिक एकता की मिसाल

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला

किसका आवास अधूरा, कहां आ रही अड़चन? हितग्राहियों के बीच पहुंचा मैदानी अमला