अज्ञात वाहन की टक्कर से भाई-बहन घायल

लालगंज, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसी गांव के नदनी पेट्रोलपंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से मंगलवार दोपहर बाद एक बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले गए।
चुनार निवासी आयुष सिंह 25 वर्ष अपनी बहन अमृता सिंह 23 वर्ष के साथ बाइक से लालगंज की तरफ से मिर्जापुर जा रहे थे कि तुलसी गांव के नदनी पेट्रोलपंप के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस सेवा से पेट्रोल कर्मी व ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा। वहां उपचार न कराकर परिजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को निजी वाहन से बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र लेकर चले गए। अमृता सिंह ने बताया कि आयुष सिंह उनके भाई हैं।

Related Posts

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार एंकर…डबरा पुलिस अनुभाग के गिजोर थाना क्षेत्र में 26/01/2023 को आरोपी मुरारी बघेल पुत्र लायक राम बघेल निवासी ग्राम सैमरी ने…

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

दादालोरा खिड़की योजना के तहत गलाटोला में भव्य रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण” गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरिया जिला परिषद…

Leave a Reply

OTHER NEWS

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

गलाटोला में रोग निदान शिविर, 150 से अधिक ग्रामीणों की जांच

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

उन्नाव में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन के लिए भंडारा सामग्री रवाना

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला, चार आरोपियों की तलाश

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

16 माह बाद हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार