पुलिस लाइन में विशाल रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह

जीवन बचाने के संकल्प के साथ पुलिस लाइन में लगा विशाल रक्तदान शिविर
• मानव सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान।
• जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजन।
• पुलिस लाइन में आयोजित रक्तदान शिविर में हुआ लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह।
• नरसिंहपुर पुलिस द्वारा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया गया संदेश।
मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान डॉ. स्वाति मीना, (ब्लड बैंक अधिकारी), डॉ. पल्लवी शर्मा, डॉ. मध्यांतिका एवं डॉ. बिन्सी की विशेष उपस्थिति रही।
मुख्य उद्देश्य: रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
मानव सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान : शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के साथ-साथ लगभग 50 पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं का उत्साह एवं समर्पण पुलिस विभाग की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
पुलिस लाईन में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित के कार्यों में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता करने की अपील की।
इनकी रही सराहनीय भूमिका: रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में रक्षित निरीक्षक, श्रीमति मनोरमा बघेल, सूबेदार लाखन बघेल, सूबेदार प्रियंक सराठिया, सूबेदार पुष्पराज सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग से श्री स्वप्निल चैारसिया, श्री अजय सेन, श्री अभिषेक कहार, शेख शाहरूख का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Posts

“लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत”

सुरक्षा बनी काल: लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत​जबलपुर: सुरक्षा के इरादे से उठाई गई बंदूक ही कब जान की दुश्मन बन जाए, कहा नहीं…

“खेत विवाद में फायरिंग, 23 घंटे में आरोपी गिरफ्तार”

खेत विवाद में चली गोली, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार। एंकर…….चीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में कट्टे से फायरिंग करने वाले आरोपी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

पुलिस लाइन में विशाल रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह

पुलिस लाइन में विशाल रक्तदान शिविर, 50 यूनिट रक्त संग्रह

“लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत”

“लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत”

“खेत विवाद में फायरिंग, 23 घंटे में आरोपी गिरफ्तार”

“खेत विवाद में फायरिंग, 23 घंटे में आरोपी गिरफ्तार”

नेताजी सुभाष छात्रावास में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

नेताजी सुभाष छात्रावास में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण

युवा, महिला, किसान और गरीब सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में: मुख्यमंत्री

युवा, महिला, किसान और गरीब सरकार की विकास योजनाओं के केंद्र में: मुख्यमंत्री

बिटुमिन महंगाई पर राहत: सड़क निर्माण कार्यों को मिलेगा समय विस्तार

बिटुमिन महंगाई पर राहत: सड़क निर्माण कार्यों को मिलेगा समय विस्तार