“लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत”

सुरक्षा बनी काल: लाइसेंसी बंदूक की मिसफायरिंग में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी की मौत
​जबलपुर: सुरक्षा के इरादे से उठाई गई बंदूक ही कब जान की दुश्मन बन जाए, कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक दर्दनाक वाकया सामने आया है, जहाँ पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी संगीता रजक की अपनी ही लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक से दुर्घटनावश चली गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, करीब 10 दिन पहले संगीता के घर पर कुछ बदमाशों ने बमबाजी की थी, जिसके बाद से परिवार सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क था। रात में अचानक बाहर कुछ हलचल सुनाई देने पर संगीता के पति और देवर बदमाशों को देखने के लिए बाहर दौड़े, जिसके पीछे संगीता भी अपने हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर उन्हें देने के लिए बरामदे में आईं, लेकिन इसी दौरान बंदूक से अचानक मिसफायर हो गया।
​गोली सीधे संगीता के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। आनन-फानन में उन्हें हैदराबाद ओमेगा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खून के नमूने और वह 12 बोर की बंदूक बरामद कर ली है, जिसमें एक राउंड चला हुआ और एक जिंदा कारतूस लोड पाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि हादसे की असली वजह पूरी तरह साफ हो सके।

Related Posts

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कटनी दौरे के दौरान प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जहरीली शराब से मौतों पर आबकारी मंत्री की जवाबदेही तय करने…

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

संदीप मौर्य✍️ भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों में वित्तीय अनियमितताओं के मामलों को लेकर सरकार ने कार्रवाई की है। लगभग 392 अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, जिनमें करीब…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, राज्यपाल-CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

अम्बाह के 3 गांव 4 साल से अंधेरे में, बिल फिर भी आ रहा!

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे

सिंघाना में मां हरसिद्धि का भव्य भंडारा, 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे