हज़रत हाजी नूर शाह बाबा का 116वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता का संदेश

रानीताल केवट नगर स्थित कब्रिस्तान के पास हज़रत हाजी नूर शाह बाबा (रहमतुल्लाह अलैह) का 116वां सालाना उर्स अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। उर्स में बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समाज के श्रद्धालुओं ने शिरकत कर बाबा की दरगाह पर चादर पेश की और मन्नतें मांगीं। दरबार के खादिम मोहम्मद आज़ाद ने बताया कि यह उर्स पिछले 116 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और बाबा के दरबार में सभी धर्मों के लोग एक साथ पहुंचकर कौमी एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। उर्स के दौरान सुबह गुस्ल की रस्म अदा की गई, जबकि दोपहर में मढ़ोनी गंज से चादर जुलूस गाजे-बाजे के साथ दरगाह पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी के बाद शीरनी वितरित की गई। शाम को महफ़िल-ए-शमा (कव्वाली) का आयोजन हुआ, जिसमें सूफियाना कलाम पेश किए गए। कुल की नियाज़ और तबर्रुक वितरण के साथ उर्स का समापन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ज़ायरीन मौजूद रहे।

Related Posts

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम के नन्हे शिशु को मिली नई जिंदगी, गंभीर हालत में NICU पहुंचने के बाद सफल इलाज बहराइच में महेश चिल्ड्रेन पॉलीक्लिनिक की NICU टीम ने महज 750 ग्राम…

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

750 ग्राम नवजात को मिली नई जिंदगी

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार