अनूपपुर के भोलगढ़ जंगल में हाथी का हमला, महिला की मौत, पति-पुत्र घायल

अनूपपुर

भोलगढ़ जंगल में हाथी का हमला: महिला की मौत, पति-पुत्र घायल

खेत से लौट रहे परिवार पर किया हमला, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

अनूपपुर जिले के भोलगढ़ जंगल में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जंगली हाथी के हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति और पुत्र घायल हो गए। घटना जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बरबसपुर के भोलगढ़ गांव के जंगल की है।
जानकारी के अनुसार, भोलगढ़ निवासी समयलाल पाव का खेत चटुआ गांव के पास जंगल में स्थित है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत से वापस गांव लौट रहा था। इसी दौरान पगडंडी मार्ग के पास खड़े एक हाथी ने अचानक हमला कर दिया।
हमले में 30 वर्षीय प्रेमवती पाव को हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति राममनोज पाव (32) और 6 वर्षीय पुत्र दीपक पाव को भी हाथी ने पटककर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भोलगढ़ लाकर निजी वाहन से जिला चिकित्सालय अनूपपुर में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद हाथी कुछ समय तक घटनास्थल के आसपास ही खड़ा रहा और ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर जंगल की ओर चला गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया।
वन विभाग ने क्षेत्र के भोलगढ़, चटुआ, खांड़ा, पौड़ी, मानपुर, बरबसपुर और सोनटोला सहित आसपास के गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने और हाथी से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

अनूपपुर

अनूपपुर हाथी ने एक ही परिवार के 03 लोगों पर किया हमला

जिला मुख्यालय से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भोलगढ़ ग्राम पंचायत के ग्राम बरबसपुर में

खेत से कम कर लौट रहे एक ही परिवार के 3 लोगो पर हाथी ने हमला कर दिया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है

वही युवक बुरी तरह घायल हो गया है साथ ही 06 साल के बच्चा को भी हाथी ने हमला कर घायल कर दिया है।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान