जबलपुर में सीएम मोहन यादव ने यशवंतराव केलकर को दी श्रद्धांजलि, संगठन निर्माण कौशल की सराहना

सीएम यादव ने दी यशवंतराव केलकर को श्रद्धांजलि,विद्यार्थी परिषद के ‘गठन’ कौशल को सराहा..

​एंकर – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के शिल्पकार और मार्गदर्शक यशवंतराव केलकर की स्मृति में जबलपुर कर गीता भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केलकर जी के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन संगठन की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण में समर्पित कर दिया। डॉ.यादव ने गर्व के साथ कहा कि केलकर जी की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज एबीवीपी विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन के रूप में स्थापित है। ​कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एबीवीपी की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संगठन युवाओं को मात्र किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रखता,बल्कि व्यावहारिक जीवन के संस्कार देकर उन्हें राष्ट्र के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक बनाता है। इस अवसर पर महाराष्ट्र से आए कलाकारों द्वारा यशवंतराव केलकर के जीवन संघर्षों पर आधारित एक प्रभावी नाटक का मंचन भी किया गया,जिसे मुख्यमंत्री ने खूब सराहा। इस गरिमामयी कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Posts

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, शादी का दहेज व आभूषण समेत लाखों का सामान जलकर राख बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट…

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद को लेकर भाकियू टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। नेतृत्व राष्ट्रीय युवा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, शादी का दहेज-आभूषण जला

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

रायकोट परिसीमन और नकली खाद पर भड़के किसान, कलेक्टर को ज्ञापन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

गोण्डाहूर में सड़क को लेकर चक्का जाम, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

जयपुर में 87.06% मतदान, शांतिपूर्ण रहा निकाय चुनाव

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

बहराइच में 60 लाख की अफीम बरामद, 4 गिरफ्तार

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान

कोटा के नर्सिंग अधीक्षक को मानद डॉक्टरेट से सम्मान