पंचर दुकान की आड़ में नशे का धंधा, 2 आरोपी गिरफ्तार

पंचर दुकान की आड़ में नशे का कारोबारी नशे की दो कारोबार गिरफ्तार
एंकर – पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे प्रतिबंधित नशीली केप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

 थाना बोधघाट में 

दिनांक 21.04.2026 के शाम को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि गंगामुण्डा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में दो व्यक्ति अपने बैग में प्रतिबंधित अवैध नशीली रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट अन्य थाना स्टाफ के साथ टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल गंगा मुंडा तालाब किनारे स्थित चौपाटी में जाकर रेड कार्यवाही किये रेड कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार दो संदेही व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पूछने पर अपना अपना नाम(1) राजेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह यादव उम्र 50 वर्ष निवासी तेतर खूंटी जगदलपुर

(2) मोनू गुप्ता पिता नन्हे लाल गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी गांधीनगर वार्ड जगदलपुर का रहने वाला बताये जिसके संयुक्त कब्जे के बैग की तलाशी लेने पर बैग के अंदर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsuls कुल 100 स्ट्रीप 300 पत्ता कुल 2,400 नग कुल किमती 9,60,000 रु बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से कब्जे में रखने/ परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज आरोपियों द्वारा पेश नहीं करने से आरोपियों का यह कृत्य अपराध धारा 21(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त मादक पदार्थ, तथा आरोपियों के कब्जे से बरामद नगदी रकम 960 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 21.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

Related Posts

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मनाया गया दही हांडी का उत्सव वीओ– मुंबई और आसपास के शहरों में शनिवार को कई जगह दही हांडी का आयोजन किया गया और हजारों ‘गोविंदा’…

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे लोग कहते हैं ‘लघु वृंदावन’ कटनी जिले के बांधा-इमलाज गांव में स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर अपनी भव्यता, अद्भुत नक्काशी और ऐतिहासिक महत्व के कारण…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

मुंबई में धूमधाम से मना दही हांडी उत्सव, सड़कों पर दिखा गोविंदाओं का जोश

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

बांधा-इमलाज का राधा-कृष्ण मंदिर, जिसे कहते हैं ‘लघु वृंदावन’

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

करही बाजार में निकली माखन टोली, जगह-जगह फूटी दहीहंडी

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बहराइच पुलिस लाइन में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

बारिश में भी नहीं टूटी आस्था, गोलेश्वर मंदिर में गूंजी कृष्ण भक्ति

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन

वार्ड 62 में BJP प्रत्याशी रामावतार शर्मा का जनसंपर्क, विकास के लिए मांगा समर्थन