महिला आरक्षण पर वार: युवा कांग्रेस का भाजपा पर हमला

महिला आरक्षण बिल पर घमासान: युवा कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना,

एंकर – मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया द्वारा महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा सरकार की नीतियों पर तीखा सवाल उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के अधिकारों के साथ छल कर रही है और उन्हें वास्तविक राजनीतिक भागीदारी से वंचित किया जा रहा है। यश घनघोरिया ने कहा कि भाजपा की नीतियां महिला विरोधी हैं और महिला आरक्षण बिल केवल दिखावे तक सीमित है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बिल के जरिए महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने के बजाय इसे राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर सरकार सिर्फ प्रचार कर रही है,जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयान का भी उल्लेख किया गया,जिसमें उन्होंने महिला आरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा था कि महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिए और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना जरूरी है। युवा कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि महिला आरक्षण बिल को प्रभावी और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए,ताकि महिलाओं को वास्तविक अधिकार और प्रतिनिधित्व मिल सके।

बाइट – यश घनघोरिया,प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

दलित सचिव का आरोप—पंचायत भवन का कराया गया ‘शुद्धिकरण’, अब होगी कानूनी पड़ताल

संदीप मौर्य ✍️ कटनी जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम पंचायत छपरा एक बार फिर विवादों में आ गई है। पंचायत के तत्कालीन सचिव विजय कोरी ने अनुसूचित जाति…

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले गिरफ्तार, TVS राइडर बाइक जब्त; उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्रवाई

कटनी। थाना उमरियापान पुलिस ने नाबालिग स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दलित सचिव का आरोप—पंचायत भवन का कराया गया ‘शुद्धिकरण’, अब होगी कानूनी पड़ताल

दलित सचिव का आरोप—पंचायत भवन का कराया गया ‘शुद्धिकरण’, अब होगी कानूनी पड़ताल

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले गिरफ्तार, TVS राइडर बाइक जब्त; उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचले गिरफ्तार, TVS राइडर बाइक जब्त; उमरियापान पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सहारन तिराहे पर कार-बाइक भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

सहारन तिराहे पर कार-बाइक भिड़ंत, तीन गंभीर घायल

दलित पट्टाधारकों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

दलित पट्टाधारकों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

नरवर सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा, भाषण प्रतियोगिता आयोजित

नरवर सांदीपनि विद्यालय में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा, भाषण प्रतियोगिता आयोजित

देवास में बस हादसा: महिला की मौत, 7 साल की बच्ची गंभीर घायल

देवास में बस हादसा: महिला की मौत, 7 साल की बच्ची गंभीर घायल