“अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हुए दुर्लभ चरण दर्शन”

वृंदावन ( मथुरा ) उत्तर प्रदेश

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ठाकुर बांके बिहारी जी के चरण दर्शन करने के लिए लाखों भक्तों का उमड़ा विशाल जन सैलाब

एक वर्ष में एक बार होने वाले इन चरण दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्तों में उत्साह नजर आया । ठाकुर जी को सत्तू का भोग लगाया गया एवं पीले फूलों से मंदिर को सजाया गया । जिससे मंदिर परिसर का वातावरण पूर्णतः भक्ति मय हो गया ।
इस पावन पर्व पर ठाकुर बांके बिहारी जी की छवि अत्यंत मनमोहक नजर आ रही है ठाकुर जी ने पीली पोशाक धारण की और सिर पर मोर पंख से बना मुकुट पहना जो भक्तों के मन को अत्यधिक भाया ।
भक्त इस भव्य रूप के दर्शन पाने के लिए उत्सुकता और उमंग से भरे हुए दिखाई दिए भक्तों ने जोर जोर से कुंज बिहारी श्री हरिदास के जयकारे लगाए एवं दर्शन करने वाली कतार में लगे हुए भक्तों ने हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए।

ऐसा माना जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन करने से भक्तों को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन के समान फल प्राप्त होता है ।
” मथुरा ब्यूरो चीफ प्रतीक दुबे “

Related Posts

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व,नंद घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल की,माहौल हुआ भक्तिमय नरवर के ऐतिहासिक धार्मिक स्थल गूदड़ मंदिर नरवर…

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल से कायम है देवास राजघराने की कृष्ण जन्माष्टमी की परंपरा… आज भी राजवाड़े में लगता है श्रीकृष्ण का पारंपरिक पहरा, महाराज विक्रमसिंह पवार संभालते हैं जिम्मेदारी… आज शाम…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

गूदड़ मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

120 साल पुरानी परंपरा, राजवाड़े में कृष्ण जन्माष्टमी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

निकाय चुनाव के लिए 380 वाहनों की व्यवस्था पूरी

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

बाढ़ के पानी से गुस्साए ग्रामीण, चक्का जाम

कलेक्टर सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर सन्देश नायक ने किया औचक निरीक्षण

भितरवार में रक्षाबंधन पर बहनों का उमड़ा स्नेह

भितरवार में रक्षाबंधन पर बहनों का उमड़ा स्नेह