नगर निकाय आम चुनाव-2026 : शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए भरतपुर पुलिस और जिला निर्वाचन अधिकारी का सम्पूर्ण जिले में निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण मतदान के लिए मुस्तैद।
भरतपुर। राजस्थान नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में 9 सितंबर 2026 को नगर निगम पूरे भरतपुर में सभी तरफ से शांति पूर्ण के संदेश और सांय तक 65 से 70 फीसदी होने का लक्ष्य है ।
भरतपुर, नगरपालिका रूपवास एवं नगरपालिका भुसावर में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए भरतपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी उसमें सभी का सहयोग मिल रहा है।
सीईओ पुलिस मैडम वासवानी की सक्रियता के अनुसार भरतपुर शहर में मतदान पूर्ण शांति के साथ हो रहा है 10 बजे तक 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था और सांय सांय तक 70 फीसदी तक या ऊपर भी जा सकता है । भरतपुर में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की विशेष ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाने तथा किसी भी राजनीतिक दल अथवा प्रत्याशी के पक्ष-विपक्ष में विचार व्यक्त नहीं करने के निर्देश दिए। मतदान केन्द्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ निर्वाचन आयोग के नियमों एवं प्रतिबंधित गतिविधियों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया।
मतदान केन्द्रों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की प्रभावी गश्त व निगरानी रखने, भीड़ अथवा विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत देने के निर्देश दिए गए हैं। ईवीएम को सुरक्षित रूप से संग्रहण केन्द्र तक पहुंचने तक पुलिस बल सतत निगरानी रख रहा था।
जिला पुलिस भरतपुर ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध उसकी स्थिति या राजनीतिक संबद्धता की परवाह किए बिना विधि सम्मत एवं निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।





